इस खास मिसाइल की ताकत से लैस होगा राफेल विमान, थर-थर कांपेंगे दुश्मन

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के राफेल विमानों के बारे में दुनिया जानती है और दुश्मन इससे खौफ खाते हैं। अब भारतीय वायुसेना राफेल को और भी खतरनाक बनाने में जुटी हुई है। दरअसल तैयारी है राफेल विमान में हैमर मिसाइल (HAMMER Missile) लगाने की।

HAMMER Missile

हैमर मिसाइल (HAMMER Missile) के राफेल में लैस हो जाने के बाद दुश्मन के बंकरों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।

चीन से खतरे के बीच भारत, सीमा पर दुश्मनों को कड़ा जवाब देने के मूड में है। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के राफेल विमानों के बारे में दुनिया जानती है और दुश्मन इससे खौफ खाते हैं। अब भारतीय वायुसेना राफेल को और भी खतरनाक बनाने में जुटी हुई है। दरअसल तैयारी है राफेल विमान में हैमर मिसाइल (HAMMER Missile) लगाने की। इस मिसाइल की खासियत यह होगी कि यह किसी भी तरह के लक्ष्य को 60-70 किलोमीटर के बीच भेद सकता है।

क्या है HAMMER मिसाइल?

HAMMER यानी Highly Agile Modular Munition Extended Range एक ऐसी मिसाइल है, जिनका इस्तेमाल कम दूरी के लिए किया जाता है। ये मिसाइल आसमान से जमीन पर वार करने के लिए कारगर साबित हो सकती है। बताया जाता है कि HAMMER को मुख्य तौर पर फ्रांस की वायुसेना और नेवी के लिए बनाया गया था। मुख्य रूप से इस मिसाइल के निशाने पर आकर मजबूत से मजबूत बंकर और शेल्टर को तबाह किया जा सकता है। हैमर मिसाइल (HAMMER Missile) के राफेल में लैस हो जाने के बाद दुश्मन के बंकरों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, चाहे वह बंकर कितने ही मजबूत क्यों न हों। इसका इस्तेमाल पहाड़ी इलाको जैसे पूर्वी लद्दाख में आसानी से किया जा सकता है।

फ्रांस को दिया गया ऑर्डर

अब भारत ने फ्रांस को हैमर मिसाइल (HAMMER Missile) का ऑर्डर दिया है। हैमर मिसाइल के ऑर्डर को लेकर फ्रांस की कंपनी ने भी मंजूरी दे दी है। फ्रांस की कंपनी जल्द ही अब राफेल विमान में हैमर मिसाइल को लगाने की तैयारी में लग चुकी है। इसलिए भारतीय सेना को वह जल्द ही हैमर मिसाइल उपलब्ध करवाएगी। बता दें कि हैमर मिसाइल एक मध्यम दूरी मार करने वाली मिसाइल है.

बढ़ेगी सेना की ताकत

बता दें कि भारत को 29 जुलाई को राफेल विमानों की पहली किस्त मिल सकती है और इसे अंबाला एयरबेस के पास तैनात किया जा सकता है ताकि सेना की स्थिति मजबूत हो पाए। कहा जा रहा है कि भारत को फ्रांस से जब हैमर मिसाइल (HAMMER Missile मिलेंगी तो इससे सेना की ताकत बढ़ेगी। खासकर अगर ईस्टर्न लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में ये मिसाइल काफी कामगर है।

राफेल की ताकत

राफेल की मारक क्षमता में भी बढ़ोतरी हो गई है। यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की पहली पसंद है। इसे हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस राफेल प्लेन के साथ मेटेअर मिसाइल भी है। 75% विमान हमेशा ऑपरेशन के लिए तैयार रहते हैं। सबसे बड़ी खासियत यह कि यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें