हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की निजी आवास में घुसकर हत्या, प्रथम महिला को भी लगी गोली

हैती (Haiti) के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे (Jovenel Moise) की 6 जुलाई की रात हत्या कर दी गई है। राष्ट्रपति के निजी आवास में गोली मारकर हत्या कर उनकी हत्या कर दी गई।

Jovenel Moise

Jovenel Moise (File Photo)

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे (Jovenel Moise) की हत्या के बाद हालात पर नियंत्रण के लिए नेशनल पैलेस और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

हैती (Haiti) के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे (Jovenel Moise) की 6 जुलाई की रात हत्या कर दी गई है। राष्ट्रपति के निजी आवास में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हमले में राष्ट्रपति की पत्नी मार्टिनी मौसे गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ (Claude Joseph) ने 7 जुलाई को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे भी इस हमले में घायल हो गईं हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने देश की जनता से अपील की है कि वह अपना संयम बनाए रखे। जोसेफ ने कहा है कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं। लोकतंत्र की जीत होगी।

Coronavirus: बीते 24 घंटे में देश में आए 45,892 नए केस, दिल्ली में लगातार 7वें दिन मिले 100 से कम नए मरीज

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे (Jovenel Moise) की हत्या के बाद हालात पर नियंत्रण के लिए नेशनल पैलेस और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

गौरतलब है कि 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। इसकी आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याएं बढ़ती जा रही थी। जहां राजधानी पोर्ट औ प्रिंस में गिरोहों की हिंसा लगातार बढ़ रही थी। वहीं, मोइसे देश में चुनाव न हो पाने और संसद भंग होने के कारण दो साल से ज्यादा वक्त से आदलती हुक्म के आधार पर शासन कर रहे थे।

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती का प्रतीक शहीद स्मारक को हटाने पर विवाद, 1971 में शहीद भारतीय जवानों की याद में बना था स्मारक

विपक्षी नेताओं ने उनपर अपनी ताकत बढ़ाने का आरोप लगाया था, जिसमें सरकारी अनुबंधों का ऑडिट करने वाली अदालतों की शक्ति को सीमित करना तथा ऐसी खुफिया एजेंसी बनाना था जो सिर्फ राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह थी। हाल के महीनों में विपक्षी नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। उनका कहना था कि मोइसे का कार्यकाल कानूनी दृष्टि से 2021 में समाप्त हो गया।

बता दें कि हैती में तख्तापलट की साजिश हुई थी। राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे (Jovenel Moise) ने यह दावा किया था। उस वक्‍त पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्‍होंने कहा कि वह उनकी हत्या करना चाहते थे और फिर देश में तख्तापलट करने की कोशिश में जुटे हुए थे।

ये भी देखें-

राष्ट्रपति जोवेनेल ने दावा किया था कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का आरोप है और ये सभी लोग उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार लोगों में सुप्रीम कोर्ट के एक जज भी शामिल हैं, जिन्हें विपक्षी नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें