Govardhan Puja 2020: देश में आज मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

ये पूजा दिवाली के दूसरे दिन होती है और इसे मूल रूप से प्रकृति की पूजा माना जाता है। इसकी शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी।

Govardhan Puja 2020

Govardhan Puja 2020: इस पूजा को प्रकृति को आधार मानकर किया जाता है और इस दिन गाय की भी पूजा होती है। इस पूजा की शुरुआत ब्रज से हुई थी और धीरे-धीरे पूरे भारत में ये पूजा होने लगी।

नई दिल्ली: देश में दिवाली का त्यौहार पूरे जोश के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों ने दिवाली को जमकर सेलीब्रेट किया। आज पूरा देश अन्नकूट और गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2020) का त्यौहार मना रहा है।

ये पूजा दिवाली के दूसरे दिन होती है और इसे मूल रूप से प्रकृति की पूजा माना जाता है। इसकी शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी।

इस पूजा को प्रकृति को आधार मानकर किया जाता है और इस दिन गाय की भी पूजा होती है। इस पूजा की शुरुआत ब्रज से हुई थी और धीरे-धीरे पूरे भारत में ये पूजा होने लगी।

PM मोदी ने भारतीय जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- भारत को छेड़ा तो करारा जवाब देंगे

इस दिन अन्नकूट की पूजा भी होती है। इस पूजा के लिए गायों का श्रृंगार किया जाता है और उन्हें मिठाई खिलाई जाती है। इसके बाद उनके गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और उसकी उपासना की जाती है। इस दिन वरुण, इंद्र और अग्नि की पूजा भी होती है।

परंपरा ये भी है कि इस दिन रसोई में खाना तैयार करने के बाद श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है और फिर इसे प्रसाद की तरह बांटा जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।

गोवर्धन पूजा करने के लिए सुबह शरीर में तेल लगातार नहाना चाहिए और घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करनी चाहिए। पर्वत के बीच में श्रीकृष्ण की मूर्ति रखनी चाहिए और फिर भोग लगाकर गोवर्धन पूजा करनी चाहिए।

इस बार गोवर्धन पूजा, आज यानी 15 नवंबर को है। इस पूजा को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को किया जाता है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा इस बार 15 नवंबर की सुबह 10:36 से 16 नवंबर की सुबह 07:05 तक रहेगी। इस दौरान गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें