गिरीश चंद्र मुर्मू होंगे देश के नए CAG, लेंगे राजीव महर्षि की जगह

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (GC Murmu) को देश का नया Comptroller and Auditor General of India (CAG) नियुक्त किया गया है। केंद्र की केंद्र सरकार ने 6 अगस्त को इसका नोटिफिकेशन जारी किया।

GC Murmu

फाइल फोटो।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (GC Murmu) को देश का नया Comptroller and Auditor General of India (CAG) नियुक्त किया गया है। केंद्र की केंद्र सरकार ने 6 अगस्त को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। गिरीश चंद्र मुर्मू, राजीव महर्षि (Rajiv Mehrishi) की जगह लेंगे। राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा।

बता दें कि जीसी मुर्मू (GC Murmu) राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे हैं। 60 साल के गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह गुजरात कैडर के अफसर हैं। जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था।

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

जीसी मुर्मू (GC Murmu) ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। इस पद पर उनका कार्यकाल 9 महीने का रहा। जीसी मुर्मू (GC Murmu) की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बेहद करीबी अफसरों में होती है। गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे राज्य के प्रधान सचिव थे।

जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू (GC Murmu) वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। वरिष्ठ आईएएस गिरीश चंद्र मुर्मू वित्त ने इस साल के शुरुआत में वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव का पद संभाला था, जबकि उनके नाम का ऐलान साल 2018 नवंबर में ही हो गया था।

रबींद्रनाथ टैगोर पुण्यतिथि: जिन्होंने राष्ट्रीय गीत ‘जन-गण-मन’ और ‘गीतांजलि’ की रचना की

गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से परास्नातक की डिग्री हासिल ली है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की पढ़ाई की।

ये भी देखें-

गिरीश चंद्र मुर्मू (GC Murmu) उस समय चर्चा में आए जब सरकार का खजाना खाली हो गया था और सरकार के सामने पैसों की कमी दूर करने का संकट बना हुआ था। जुलाई, 2018 में उनको वित्त विभाग में व्यय विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। तब उन्होंने 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र के लिए ज्यादा राजस्व जुटाने की बात कही थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें