फ्रांस: शार्ली एब्दो पत्रिका के ऑफिस पर हमला करने वाले शख्स की पत्नी को 30 साल की जेल, जानें मामला

फ्रांस की मोस्ट वांडेट और ISIS की महिला आतंकी को 30 साल की जेल की सजा मिली है। इस महिला का नाम हयात बुमेदिनेन है।

Charlie Hebdo

Charlie Hebdo: साल 2015 में शार्ली एब्दो के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने के बाद इस पत्रिका पर आतंकी हमले हुए थे।

पेरिस: फ्रांस की मोस्ट वांडेट और ISIS की महिला आतंकी को 30 साल की जेल की सजा मिली है। इस महिला का नाम हयात बुमेदिनेन है और उसके पति ने साल 2015 में प्रसिद्ध पत्रिका शार्ली एब्दो (Charlie Hebdo) के पेरिस वाले दफ्तर में हमला किया था और 5 लोगों की हत्या कर दी थी।

महिला आतंकी हयात बुमेदिनेन ने इस हमले में अपने पति गुनमान अमेडी कॉलीबेली की मदद की थी। गुनमान अमेडी कॉलीबेली वह शख्स था जो हमला करने वाले 14 लोगों में शामिल था।

भारत के साथ चीन की आक्रामक नीति के खिलाफ अमेरिका, ड्रैगन के विरोध में अमेरिकी संसद ने रक्षा नीति विधेयक पास किया

बता दें कि महिला आतंकी हयात बुमेदिनेन, ISIS की सदस्य है और इस समय सीरिया की जेल में बंद है। महिला को जेल की सजा सुनाने वाले जज रेगीस डे जोर्ना ने कहा कि हयात आतंकवाद में वित्तीय सहायता देने की दोषी पाई गई हैं।

जज ने ये भी कहा कि 30 साल की सजा का दो तिहाई हिस्सा वे उच्च सुरक्षा वाले कारावास में बिताएंगी। बता दें कि इन आतंकी हमलों के बाद हयात, फ्रांस से सीरिया भाग गई थीं।

बता दें, वर्ष 2015 में शार्ली एब्दो के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने के बाद इस पत्रिका पर आतंकी हमले हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें