
File Photo
पुलिस और नक्सलियों के (Naxalites) बीच 10 जुलाई को भीषण मुठभेड़ (Naxal Encounter) हो गई। नक्सलियों (Naxalites) के साथ हुई इस मुठभेड़ में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SOG) के दो जवान घायल हो गए हैं।
ओडिशा: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) चलाया जा रहा है। यही वजह है कि नक्सली काफी बौखला गए हैं और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते हैं। ताजा खबर है कि ओडिशा (Odisha) के बौद्ध एवं कंधमाल जिले की सीमा पर 10 जुलाई को पुलिस और नक्सलियों के (Naxalites) बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।
नक्सलियों (Naxalites) के साथ हुई इस मुठभेड़ में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (SOG) के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हेलीकाप्टर के जरिए भुवनेश्वर लाया गया है। यहां घायल जवानों को एम्स हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज चल रहा है।
Jharkhand: गिरिडीह में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 50 किलो का केन बम बरामद
दरअसल, सुरक्षाबलों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि उमा जंगल में कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और SOG के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जवान जैसे ही जंगल में पहुंचे तो पहले से सक्रिय नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इस जंगल में केकेबीएन नक्सल संगठन सक्रिय है।
इस बात की पुष्टि IG अमिताभ ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि उमा जंगल में नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ करीब 8 घंटे तक चली। दोनों तरफ से फायरिंग हुई, इसमें SOG के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं। फिलहाल, बौद्ध एवं कंधमाल की सीमा पर मौजूद नारायणप्रसाद एवं उमा पंचायत के पास जंगल में ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में एक हेलीकाप्टर को भी शामिल किया गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App