
चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से 26 फरवरी की शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 6 से 8 चरण में चुनाव हो सकते हैं।
आज 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनावी राज्यों में सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो गई हैं। सिर्फ चुनाव की तारीखें आने का इंतजार हो रहा। बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से सिर्फ असम में BJP की सरकार है।
चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से 26 फरवरी की शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 6 से 8 चरण में चुनाव हो सकते हैं, जबकि असम में तीन चरणों में मतदान हो सकता है।
इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग (Election Commission) के सूत्रों के अनुसार, पांचों राज्यों की मतगणना एक ही दिन होगी। एक मई से पहले विधानसभा गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। प्रदेश में अभी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं। वहीं, असम में 126 सीटों पर चुनाव होंगे। पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा की सरकार बनी थी। उसे 86 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं। अन्य के पास 1 सीट थी।
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं। यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK गठबंधन ने सरकार बनाई थी। DMK और कांग्रेस गठबंधन को 98 सीटें मिली थीं। देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। लेफ्ट की 91 और कांग्रेस की 47 हैं। भाजपा और अन्य के खाते में 1-1 सीट है।
ये भी देखें-
इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। CM नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App