
Dussehra 2021
आज देशभर में धूमधाम से दशहरा (Dussehra 2021) का पर्व मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी (Vijayadashami 2021) के नाम से भी जाना जाता है।
Dussehra 2021: आज देशभर में धूमधाम से दशहरा (Dussehra 2021) का पर्व मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी (Vijayadashami 2021) के नाम से भी जाना जाता है। आश्विन महीने की दशमी तिथि और श्रवण नक्षत्र के संयोग में विजयादशमी पर्व मनाया जा रहा है।
यह पर्व बुराई पर अच्छाई के साथ-साथ असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने आज ही रावण का वध किया था। तभी से दशहरा मनाने की परंपरा है। इस दिन रावण दहन भी किया जाता है।
रिकॉर्ड 6वीं बार UNHRC का सदस्य बना भारत, भारी मतों से मिली जीत
वहीं, शारदीय नवरात्रि के पूरे होने पर दशहरे पर दुर्गा प्रतिमाओं के साथ जवारे विसर्जन का विधान है। द्वापर युग में अर्जुन ने जीत के लिए इसी दिन शमी वृक्ष की पूजा की थी। इस पर्व पर विक्रमादित्य ने शस्त्र पूजन किया था। इसलिए दशहरे पर शमी पूजा और शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है।
अश्विन महीने के शुक्लपक्ष के शुरुआती 9 दिनों तक शक्ति पूजा होती है। इस दौरान खुद में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को पहचानकर देवी रूप में पूजन किया जाता है।
ये भी देखें-
इन 9 दिनों तक शक्ति पूजा के बाद दसवें दिन शस्त्र पूजा होती है। अच्छे कामों का संकल्प लिया जाता है। अपनी सकारात्मक शक्तियों से नकारात्मकता पर जीत हासिल करने यानी खुद की बुराई पर जीत हासिल करने का प्रतीक होती है यह पूजा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App