दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो उग्रवादी, आतंकवादी संगठन KCP से है दोनों का संबंध

मंगलजाओ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को जान से मारने की धमकी भी दे रखा है। मंगोलजाओ 10वीं कक्षा पास है और उग्रवादी (Terrorist) हिजबुर रहमान ने पांचवीं तक की पढ़ाई कर रखी है।

Terrorist

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के स्पेशल सेल ने बुराड़ी क्षेत्र से मणिपुर के एक प्रतिबंधित संगठन के दो कथित उग्रवादियों (Terrorists) को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान लाइशराम मंगलजाओ सिंह और हिज्बुर रहमान उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले हैं। इनमें से एक खुद को कंगलिपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप)‚ केसीपी–पीड़ब्ल्यूजी का अध्यक्ष बताया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन‚ नेपाल का सिम कार्ड़‚ लेटरहेड़‚ रेल टिकट‚ आडियो–वीडियो क्लिप समेत कई अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किया गया।

Terrorist

पुलिस (Delhi Police) उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि दोनों को एसीपी संजय दत्त के देखरेख में इंस्पेक्टर संजीव कुमार व मान सिंह की टीम ने बुराडी के निरंकारी सरोवर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला है कि संबंधित अदालतों ने उनके खिलाफ गैर–जमानती वारंट किया हुआ है। उग्रवादी (Terrorist) मंगलजाओ सिंह उग्रवादी संगठन कंगलिपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप)‚ केसीपी–पीडब्ल्यूजी का अध्यक्ष है और रहमान इस संगठन के लिए धन जुटाता था।

पढ़े: सेनाओं में बढ़ रही है महिलाओं की भागीदारी, 2019 में 469 महिला अफसरों की नियुक्ति

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से अपने संगठन का संचालन कर रहे थे और अपने संगठन के लिए धनराशि इकट्ठा करने के लिए दिल्ली में रह रहे थे। इनमें उग्रवादी (Terrorist) मंगलजाओ सिंह पर एक लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों पर देशद्रोह व आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के अलावा वसूली समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मणिपुर में कई राष्ट्रविरोधी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे चुके हैं।

मंगलजाओ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को जान से मारने की धमकी भी दे रखा है। मंगोलजाओ 10वीं कक्षा पास है और उग्रवादी (Terrorist) हिजबुर रहमान ने पांचवीं तक की पढ़ाई कर रखी है। वे अपना नया ठिकाना बनाने के लिए दिल्ली में जगह की तलाश में आए थे। स्पेशल सेल ने दोनों के दबोचे जाने की सूचना मणिपुर पुलिस को दे दी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें