
आइजी संजय ए. लाटकर लोहरदगा सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ अच्छे समन्वय की वजह से ही सुरक्षाबलों के नक्सलवादियों के विरूद्ध सफलता मिल रही है।
लोकतंत्र के खिलाफ हथियार उठाने वाले किसी भी संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। हम नक्सलियों की गोली का जवाब गोली से देंगे और सीआरपीएफ का एक-एक जवान देश की सुरक्षा और आम लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण देने को लेकर समर्पित है। सीआरपीएफ राज्य पुलिस के साथ मिल कर बेहतर काम कर रही है। ये बातें 9 अगस्त को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक संजय ए. लाटकर ने कही। आइजी संजय ए. लाटकर लोहरदगा सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ अच्छे समन्वय की वजह से ही सुरक्षाबलों के नक्सलवादियों के विरूद्ध सफलता मिल रही है।
आइजी ने कहा कि राज्य में जो भी व्यक्ति भारत के संविधान के प्रतिकूल कार्य करेगा, मानवता के विरूद्ध जाकर प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग करेगा, देश में आंतरिक सुरक्षा स्थापित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की लड़ाई हमेशा उसके विरूद्ध जारी रहेगी। आइजी ने 158 बटालियन मुख्यालय में झारखंड में किए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और जवानों को सीआरपीएफ महानिदेशक द्वारा प्रदत्त मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने 158 बटालियन के परिचालनिक गतिविधियों का जायजा भी लिया।
साथ ही उन्होंने बटालियन की उपलब्धियों की सराहना की। आइजी जवानों और अधिकारियों के साथ बड़ा खाना में भी शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि प्रशासन नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तत्पर है। सुरक्षाबलों की भी मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। साथ ही नक्सलवाद से मुकाबला करने के लिए सुरक्षाबलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि नक्सल प्रभाविक इलाकों का विकास हो और वहां के लोग शांति पूर्वक जीवन जी सकें।
पढ़ें: व्यंग्य को मनोरंजन के दायरे से निकाल कर बना दिया मारक हथियार
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App