बिहार: CRPF जवानों ने दो नक्सलियों को धर दबोचा, हथियार भी बरामद

दोनों नक्सलियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 315 बटालियन ने गिरफ्तार किया। साथ ही नक्सली धनेश्वर खैरवार के पास से एक देसी हथियार भी बरामद किया गया है।

naxal, naxals arrested, bihar naxal, naxals arrested from jamui bihar, sirf sach, sirfsach.in

बिहार के जमुई से दो नक्सली गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड से पुलिस ने देसी हथियार के साथ एक नक्सली और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआरपीएफ (CRPF) के द्वारा की गयी जिसमें दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिले के नक्सल प्रभावित हरणी पंचायत के हरणी और जमनपुरा गांव से गिरफ्तार नक्सली का नाम धनेश्वर खैरवार है। वह कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों ने हरणी गांव से उसके एक अन्य साथी अजय तांती को भी गिरफ्तार किया। अजय तांती हरणी गांव में एक क्लीनिक चलाता है। नक्सलियों का इलाज करने, उनको खाना पहुंचाने और नक्सलियों की और भी कई तरीकों से मदद करने की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

दोनों नक्सलियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 315 बटालियन ने गिरफ्तार किया। साथ ही नक्सली धनेश्वर खैरवार के पास से एक देसी हथियार भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से खैरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जिला पुलिस के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन तथा एरिया डॉमिनेशन किया जा रहा था। इसी कड़ी में 26 जून को भी जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद सीआरपीएफ को यह सफलता मिली।

इससे पहले राज्य के वैशाली जिले में 24 जून की सुबह पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। महनार और जंदाहा थाना के बॉर्डर पर महिन्दवारा गांव में नक्सलियों का एक दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा था। गुप्त सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान और स्थानीय पुलिस इलाके में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लग गई। घायल नक्सली का नाम मोहम्मद एजाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी नक्सली फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोली और कट्टा बरामद किया।

पढ़ें: करण जौहर के डैड कभी चलाते थे मिठाई की दुकान, ऐसे शुरू हुआ था फिल्मी करियर

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें