COVID-19: भारत में कोरोना संक्रमण ने तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटों में सामने आए 30 हजार से अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। 16 जुलाई, 2020 यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक 32,695 नए COVID-19 केस सामने आए हैं।

COVID-19

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। 16 जुलाई, 2020 यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक 32,695 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 606 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में 24 घंटों में कोरोना से 20,646 लोग रिकवर हुए हैं।

इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 9,68,876 हो चुका है। इस वायरस (Coronavirus) से देश में अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में जिन 606 लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 लोगों की की जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई है।

चीन के कारनामों से अमेरिका का पारा सातवें आसमान पर, शी जिनपिंग से सीधे मुंह बात नहीं करना चाहते डोनाल्ड ट्रंप

इसके अलावा, पंजाब में आठ लोगों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जान गंवाई। जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 (COVID-19) से मौत हुई।

हालांकि, कोरोना से लोग लगातार ठीक भी हो रहे हैं। देश में अब तक रिकवर मामलों की कुल संख्या 6,12,815 हो गई है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 63.25% चल रहा है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10% हो गया है। यानी जितने भी सैंपलों की जांच की जा रही है, उनमें से 10 फीसदी मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं।

देश में अब तक 15 जुलाई तक 1,27,39,490 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीं, सिर्फ 15 जुलाई को 3,26,826 सैंपलों की जांच हुई है। बता दें कि देश में हर रोज COVID-19 के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 15 जुलाई की सुबह तक उसके पिछले 24 घंटों में भारत में 29,429 नए कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं 582 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई थी।

बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,615,991), ब्राजील (1,970,909) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें