COVID-19: Indian Navy में कोरोना ने लगाई सेंध, 21 नौसैनिक संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) अपना पैर पसारता जा रहा है। कोरोना ने अब भारतीय नौसेना (Indian Navy) में सेंध लगा दी है। मुंबई में 21 नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Indian Navy

दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) अपना पैर पसारता जा रहा है। कोरोना ने अब भारतीय नौसेना (Indian Navy) में सेंध लगा दी है। मुंबई में 21 नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उनका शहर स्थित नौसेना के अस्पताल INS अश्वनी में इलाज चल रहा है। वहां उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। सभी सैनिक INS आंग्रे से जुड़े हैं।

Indian Navy

INS आंग्रे मुंबई के तट पर मौजूद है। यह पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी एक कोरोना (Coronavirus) संक्रमित नौसैनिक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिस ब्लॉक में वह लोग रहते हैं, वहां रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

आईएनएस आंग्रे को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं। हालांकि जहाज और पनडुब्बियों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। नौसेना (Indian Navy) के अधिकारी उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं। अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे।

Jammu-Kashmir: नहीं मिल रहा था दुर्लभ ब्लड ग्रुप, CRPF का जवान बना मददगाार; बचाई वृद्ध की जान

बड़ी बात यह है कि इनमें से किसी का युद्धपोत या फिर पनडुब्बी से कोई संपर्क नहीं था। सूत्रों ने बताया कि नौसेना (Indian Navy) मुख्यालय समेत रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौसेना (Indian Navy) ने अपनी सभी शाखाओं को कोविड-19 (COVID-19) से कर्मियों की रक्षा के लिए अत्यधिक एहतियात बरतने का आदेश दिया है।

पिछले हफ्ते नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) ने एक वीडियो संदेश में अपने कर्मियों से कहा था कि जहाज और पनडुब्बी समेत अहम संचालनात्मक संपत्तियों को संक्रमण मुक्त रखना चाहिए। उन्होंने कहा था, कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी अप्रत्याशित है और यह पहले कभी नहीं हुई। इसका भारत समेत दुनियाभर में काफी असर पड़ा है।

Today History (18 April): ये थी भगवान राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजने वाली मंथरा

बता दें कि ये पहला मौका है जब नौसेना (Indian Navy) से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। उधर, भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल अधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक डॉक्टर कोविड-19 (COVID-19) से पॉजिटिव पाए गए हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक अधिकारी एंटी-कोविड ऑपरेशंस में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि अब उन्हें कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही सेना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सेना के सूत्रों ने कहा, ‘सेना के डॉक्टर को दिल्ली में सेना मुख्यालय के एक हिस्से में तैनात किया गया था और वे एंटी-कोविड अभियानों में शामिल थे।’

सेना के सूत्रों ने बताया था कि अब एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारी के कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। साथ ही जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें