इंग्लैंड से इंडिया लौटे 400 लोगों में से 50 गायब, खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मांगी पुलिस की मदद

सीएमओ ने बताया कि यूनाइटेड किंगडम (England) से लौटी दोनों महिलाओं में कोविड-19 (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। इन दोनों महिलाओं का नमूना आईसीएमआर लैब जांच के लिए भेजा गया है।

coronavirus

coronavirus

यूनाइटेड किंगडम (England) में कोविड-19 (Coronavirus) का नया स्वरूप सामने आने पर दिल्ली एनसीआर में भी खलबली मच गई है। हाल के दिनों में यूनाइटेड किंगडम से लौटे लोगों की जहां स्वास्थ्य विभाग ने खोजबीन शुरू कर दी‚ वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक‚ यूनाइटेड किंगडम से लौटकर गौतमबुद्धनगर में आए चार सौ में से 50 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा हैं।

छत्तीसगढ़: नक्सली अभियान के खिलाफ दंतेवाड़ा पुलिस की एक और बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 लाख की इनामी 2 महिला नक्सली को किया ढेर

स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों को खोजने के लिए पुलिस विभाग से मदद मांगी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस कमिश्नर को इन लोगों के मोबाइल नंबर और स्थानीय पतों की जानकारी भेजी गई है। इन लोगों के घरों में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो इनके घरों में ताला लगा था। टीम ने सभी लोगों के मोबाइन नंबर पर भी संपर्क किया‚ लेकिन संपर्क न हो सका।

गौरतलब है कि यूनाइटेड किंगडम (England) में कोविड-19 (Coronavirus) के नए स्ट्रेन की पुष्टि के बाद शासन ने नौ दिसम्बर के बाद वहां से लौटे सभी भारतीयों पर निगरानी करने और उनकी कोविड-19 (Coronavirus) की जांच करने का आदेश जारी कर इन लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। जांच में दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि भी हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के घर जा पहुंची जहां 50 लोगों के घरों पर ताला लटका था। उनके मोबाइल नम्बर भी बंद आ रहे हैं। इस बाबत पुलिस की मदद ली जा रही है।

इस मामले में गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक ओहरी ने कहा कि नए स्ट्रेन की जानकारी मिलने के बाद से में अब तक 400से अधिक लोग आ चु के हैं। जिनकी कोविड-19 (Coronavirus) के संक्रमण की जांच की जानी है। टीम यूनाइटेड किंगडम (England) से लौटे सभी लोगों की नमूने जांचने के लिए उनके घर जा रही है। इसमें करीब 50 लोग ऐसे हैं‚ जिनसे स्वास्थ्य विभाग का न तो संपर्क हो पा रहा है और न ही कोई व्यक्ति इनके घर पर है। दरवाजे पर भी ताला लटका है। इन लोगों का पता और मोबाइल नम्बर पुलिस को भेज दिए गए हैं। पुलिस उनको ट्रेस करके स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों से अपील करता है कि वह खुद स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

सीएमओ ने आगे बताया कि यूनाइटेड किंगडम (England) से लौटी दोनों महिलाओं में कोविड-19 (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। इन दोनों महिलाओं का नमूना आईसीएमआर लैब जांच के लिए भेजा गया है। ताकि वायरस के नए स्ट्रेन के बारे में जानकारी मिल सके। यह जानकारी बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मिल सकेगी। संभावना है कि दोनों महिलाएं भारत आने के बाद संक्रमित हुई हों‚ लेकिन किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी रिपोर्ट के बाद ही मिल सकती है।

अधिकारी के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम (England) से लौटे लोगों के इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल वार्ड बनाने का निर्देश जारी किया गया है। यह वार्ड जिम्स में चौथी मंजिल पर बनाया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें