Covid-19 ने राजनेताओं को भी नहीं बख्शा, जानिए कौन-कौन आया कोरोना की चपेट में

Worldometer की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Covid-19 संक्रमण के मामले 1339176 के पार पहुंच गए हैं। इन आंकड़ों में केवल आम जनता ही नहीं है बल्कि राजनेता भी शामिल हैं।

Covid-19

कई दिग्गज राजनेता भी हुए Covid-19 का शिकार।

Worldometer की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 1339176 के पार पहुंच गए हैं। इन आंकड़ों में केवल आम जनता ही नहीं है बल्कि राजनेता भी शामिल हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन संक्रमण के आंकड़े रिकार्ड तोड़ रहे हैं। सैनिटाइजर और मास्क लोगों की आवश्यक जरूरतों में शामिल हो चुका है। राज्यों में कन्टेनमेंट जोन बना कर एरिया सील किया जा रहा तो कहीं साप्ताहिक लाकडाउन का आदेश दिया गया है। पूरा देश कोरोना महामारी से बचाव के उपायों में जुटा हुआ है।

कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल की शुरुआत तो हो चुकी है पर वैक्सीन के आने में अभी लंबा वक्त लगेगा। Worldometer की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 1339176 के पार पहुंच गए हैं। इन आंकड़ों में केवल आम जनता ही नहीं है बल्कि राजनेता भी शामिल हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से राजनेता हुए कोरोना संक्रमण के शिकार और उनकी स्थिति फिलहाल कैसी है।

शिवराज सिंह चौहान: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। 25 जुलाई को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। चौहान ने कहा, ‘मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा।

संबित पात्रा: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था, ‘आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल से मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूं। संपूर्ण रूप से ठीक होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आप सभी को आपके आशीर्वाद के लिए मेरा दंडवत प्रणाम।’

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड पर कोरोना का कहर, जानें अब तक कौन-कौन से सेलिब्रिटी आए चपेट में…

संजय झा: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने 22 मार्च को ट्वीट किया, ‘मेरा कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, इसलिए मैं घर पर ही 10-12 दिन के लिए क्वारंटाइन हूं। कृपया इसके फैलने को हल्के में न लें, यह किसी को भी हो सकता है।’ संजय झा की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब वह ठीक हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का तो पूरा परिवार समेत घर में काम करने वाले 17 स्टाफ भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी कोरोना ने नहीं बक्शा और वह कोरोना संक्रमित पाए गए। चव्हाण का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चला। इलाज के बाद अब वह ठीक हो चुके हैं।

कांग्रेस पार्षद बदरुद्दीन शेख की मौत: अहमदाबाद नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद बदरुद्दीन शेख की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया: भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुखार और गले में दिक्कत हुई। जिसके बाद कोरोना की जांच गई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के बाद अब वह ठीक हो चुके हैं।

वी. हनुमंथ राव: तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंथ राव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी उम्र 72 वर्ष है, जन्मदिन के बाद से वह खुद को बीमार महसूस कर रहे थे।

ओम प्रकाश सकलेचा: मध्यप्रदेश से बीजेपी एमएलए ओम प्रकाश सकलेचा ने राज्यसभा में वोटिंग के बाद कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सकलेचा ने अपने संपर्क में आए सभी से जांच कराने का आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले, संक्रमित BSF जवानों की संख्या 230 पहुंची

सत्येन्द्र जैन: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान उन्हें प्लाज्मा थेरपी दी गई। अब वह ठीक हैं। आम आदमी पार्टी की ही प्रवक्ता आतिशी भी कोरोना का शिकार हो गई थीं।

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह: 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, ‘घबराने की जरूरत नहीं है, मैं जल्दी ही स्वस्थ हो जाऊंगा।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना हो गया था। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से घर आकार 14 होम क्वारंटीन में रहे। अब वह स्वस्थ हो गए हैं।

विधायक देवमणि द्विवेदी: सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवमणि द्विवेदी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी देखें:

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें