Corona Update: देश में कोरोना के मामलों में भारी कमी, 24 घंटे में इतने केस आए, 10 देशों ने मांगी भारत की वैक्सीन

देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में देश में 12,584 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 167 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus

भारत के लिए एक गर्व करने वाली खबर भी है। दुनियाभर में भारत की बनाई हुई कोरोना (Coronavirus) वैक्सीन की चर्चा है। करीब 10 देशों ने भारत से ये वैक्सीन उन्हें भी उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में देश में 12,584 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 167 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 18,385 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

देश में इस समय कोरोना (Coronavirus) के कुल मामले 1,04,79,179 हैं, जिसमें 2,16,558 एक्टिव केस हैं। कोरोना के कुल 1,01,11,294 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,51,327 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच भारत के लिए एक गर्व करने वाली खबर भी है। दुनियाभर में भारत की बनाई हुई कोरोना वैक्सीन की चर्चा है। करीब 10 देशों ने भारत से ये वैक्सीन उन्हें भी उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक हुए भयानक सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौत

सूत्रों के मुताबिक, कम लागत और प्रभावी रिजल्ट की बदौलत भारत की वैक्सीन की मांग बढ़ रही है। जिन देशों ने भारत से वैक्सीन की मांग की है, उनमें ब्राजील, मोरक्को, सऊदी अरब, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, श्रीलंका जैसे देश हैं।

हालही में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत, दुनिया के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल ने भारत से 120 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज की मांग की है। भूटान ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में निर्मित की जा रही वैक्सीन की 10 लाख डोज की मांग की है। म्यांमार ने भी सीरम के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। बांग्लादेश पहले ही कोविशील्ड की 3 करोड़ डोज की मांग कर चुका है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें