तमिलनाडु में आज से 2 हफ्ते का कंप्लीट लॉकडाउन, दिल्ली में मेट्रो बंद; जानें बाकी राज्यों का हाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन, कर्फ्यू और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दिल्‍ली, यूपी समेत कई राज्‍यों में प्रतिबंध 17 मई तक के लिए बढ़ा दिए गए हैं।

Lockdown

File Photo

तमिलनाडु में तेजी से कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार ने राज्य में 10 मई से दो सप्ताह का कंप्लीट लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन (Lockdown), कर्फ्यू (Curfew) और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दिल्‍ली, यूपी समेत कई राज्‍यों में प्रतिबंध 17 मई तक के लिए बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही कई राज्‍यों में एंट्री के लिए कोरोना (Covid-19) की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत देश के कम से कम 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

Jharkhand: खूंटी बना ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला पहला जिला, कोरोना महामारी से निपटने में मिलेगी मदद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 9 मई को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने कहा कि इस लॉकडाउन (Lockdown) में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नहीं है। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार यानी 17 मई की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थल, मैरिज होम, बैंक्वेट हाल या होटल आदि में शादी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन घर या कोर्ट में शादी हो सकेगी, जिसमें 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

असम: हिमंत बिस्व सरमा बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

तमिलनाडु में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार ने राज्य में 10 मई से दो सप्ताह का कंप्लीट लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है। हालांकि, इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। बेंलगुरु में भी 10 मई से 14 दिनों का लॉकडाउन रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया है।

उत्तराखंड में 10 मई से 18 मई की सुबह छह बजे तक पहले चरण में सख्त कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान फल-सब्जी, मांस-मछली व दूध की दुकानें सुबह सात से 10 बजे तक खुलेंगी। साथ ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की कोरोना (Covid-19) निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा अंतरराज्यीय और अंतर जिला परिवहन में सार्वजनिक वाहन 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगे।

झारखंड: कोरोना से नक्सलियों के बीच मचा हड़कंप, कैंप के आस-पास बना रहे आइसोलेशन सेंटर

कर्नाटक में 10-24 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में 5अप्रैल से 15 मई तक सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। गोवा में 9 मई से 15 दिनों का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा, केरल में 8 से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। आंध्र प्रदेश में 6 मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन लगा है।

कोरोना के कहर को देखते हुए तेलंगाना में 15 मई तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, मिजोरम में 10 से 17 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मणिपुर के सात जिलों में 8 से 17 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 7 से 16 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। बिहार में 4 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लागू है।

ओडिशा में 5 मई से 14 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। झारखंड में 13 मई तक लॉकडाउन लगा है। छत्तीसगढ़ ने 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन है। 

ये भी देखें-

वहीं, पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। मध्य प्रदेश में 15 मई तक जनता क‌र्फ्यू है। इसके अलावा, गुजरात के 36 शहरों में 12 मई तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर में भी महामारी की गंभीरता को देखते हुए कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें