देश में कोरोना ने बरपाया कहर, बीते 24 घंटे में 97 हजार से ज्यादा नए केस, 46 लाख के पार हुआ आंकड़ा

Coronavirus: देश में इस समय कोरोना के कुल 46,59,985 मामले सामने आए हैं। इनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं और 36,24,197 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus

देश में कोरोना (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में रूस चौथे स्थान पर है, वहीं रूस के बाद पांचवा स्थान भारत के महाराष्ट्र राज्य का है। यानी भारत का केवल एक राज्य ही विश्व के टॉप 10 कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में है।

देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में देश में 97,570 नए केस सामने आए हैं और 1201 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार हो गया है। ये आंकड़ा वाकई डराने वाला है।

देश में इस समय कोरोना के कुल 46,59,985 मामले सामने आए हैं। इनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं और 36,24,197 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना की वजह से अब तक 77,472 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में रूस चौथे स्थान पर है, वहीं रूस के बाद पांचवा स्थान भारत के महाराष्ट्र राज्य का है। यानी भारत का केवल एक राज्य ही विश्व के टॉप 10 कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में है। 11 सितंबर रात 9 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र में कुल 1015681 केस हैं। महामारी के कारण राज्य में कुल 28,724 मौतें हुई हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नाले से मिला भागे हुए आतंकी का शव, बडगाम में 4 दिन पहले सुरक्षाबलों से हुई थी मुठभेड़

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 14,308 मरीजों को हॉस्पिटल से छु्ट्टी दी गई है और राज्य में कोरोना से कुल 7,15,023 लोग ठीक हुए हैं। यहां मरीजों का रिकवरी रेट 70.4 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.83 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 50.72 लाख COVID-19 टेस्ट किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां 16,47,742 लोग होम क्वारंटाइन में और 38,487 इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें