सियासत की दुनिया पर भी कोरोना का कहर, यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री का निधन

उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके बाद सिविल अस्पताल में जांच कराई गई। 18 जुलाई को आई रिपोर्ट में कमल वरुण कोरोना संक्रमित हुई थीं।

Kamal Rani Varun

Kamal Rani Varun

18 जुलाई को आई रिपोर्ट में कमल वरुण कोरोना संक्रमित हुई थीं। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण (Kamal Rani Varun) का आज निधन हो गया। वह कोरोना (Corona Virus) से पीड़ित थीं। कमल वरुण प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं।

उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके बाद सिविल अस्पताल में जांच कराई गई। 18 जुलाई को आई रिपोर्ट में कमल वरुण कोरोना संक्रमित हुई थीं। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान रच रहा बड़े हमले की साजिश, बॉर्डर से लेकर घाटी तक हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए 10.41 बजे ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’

उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया गया है। ट्वीट में लिखा है, ‘आज दिनांक 02.08.2020 को सुबह लगभग 9:30 बजे श्रीमती कमल रानी वरुण जी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा का SGPGI, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। श्रीमती वरुण जी घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पूर्व श्रीमती वरुण 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं। श्रीमती वरुण जी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा। मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है। उनका निधन समाज और सरकार के लिए क्षति है।’

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें