अब नहीं बचेगा कोरोना! रूस ने बनाई दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को दिया गया डोज

Corona Vaccine: पुतिन ने कहा है कि इस वैक्सीन को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है और इस वैक्सीन का एक डोज उनकी बेटी को भी दिया गया है।

Corona Vaccination

सांकेतिक तस्वीर।

वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन का जल्द ही बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन किया जाएगा।

कोरोना वायरस (Corona Virus) के डर में जी रहे देशों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। रूस ने कोरोना वायरस की पहली सफल वैक्सीन (Corona Vaccine) तैयार कर ली है। ये दावा खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने मंगलवार को किया है।

पुतिन ने कहा है कि इस वैक्सीन को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है और इस वैक्सीन का एक डोज उनकी बेटी को भी दिया गया है। बता दें कि पुतिन की बेटी को कोरोना संक्रमण हुआ था लेकिन अब वह ठीक है।

AFP से मिली जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है। पुतिन ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन का जल्द ही बड़ी मात्रा में प्रोडक्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- देश सेवा का हौसला रखने वालों के लिए Indian Army में निकली वैकेंसी, ऐसे करें Apply

पुतिन ने बताया कि उनकी बेटी को ये नई वैक्सीन दी गई। हालांकि कुछ देर के लिए उसका तापमान बढ़ा लेकिन वो अब ठीक है।

बता दें कि दुनिया में वैक्सीन बनाने का कई जगह ट्रायल चल रहा है, WHO का कहना है कि 100 से ज्यादा वैक्सीन बनाने पर काम चल रहा है। जो देश वैक्सीन बना रहे हैं, उनमें ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, इजरायल, रूस और भारत जैसे देश शामिल हैं।

भारत में भी तेजी से वैक्सीन बनाने पर काम चल रहा है। यहां वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल स्टेज में है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें