Corona Update: देश में कोरोना ने मचाया तांडव, एक दिन में सामने आए 3.5 लाख से ज्यादा नए केस

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3,52,991 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 2812 लोगों की मौत हुई है और 2,19,272 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

Coronavirus

file photo

कोरोना (Coronavirus) सैंपल्स की टेस्टिंग में भी तेजी आई है। 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 14,02,367 सैंपल्स कल टेस्ट किए गए। इस बात की जानकारी ICMR ने दी है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3,52,991 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 2812 लोगों की मौत हुई है और 2,19,272 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

देश में कोरोना (Coronavirus) के कुल मामले 1,73,13,163 हैं। कुल 1,43,04,382 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली कुल मौतें 1,95,123 हैं और एक्टिव केस 28,13,658 हैं।

चीन ने एक बार फिर दिखाई दुनिया को अपनी ताकत, नौसेना में शामिल किए 3 खूंखार युद्धक जहाज

देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी तेजी आई है। कुल 14,19,11,223 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी है।

इसके अलावा कोरोना सैंपल्स की टेस्टिंग में भी तेजी आई है। 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 14,02,367 सैंपल्स कल टेस्ट किए गए। इस बात की जानकारी ICMR ने दी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें