Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में करीब 3.5 लाख नए केस, 2,767 लोगों की मौत

देश में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे में 3,49,691 नए केस सामने आए हैं और 2,767 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus

Coronavirus: देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 14,09,16,417 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। फिर भी देश में कोरोना के हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। 

नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बीते 24 घंटे में 3,49,691 नए केस सामने आए हैं और 2,767 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,17,113 लोग कोरोना से ठीक होकर घर भी गए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 नक्सली गिरफ्तार

देश में कोरोना के कुल मामले 1,69,60,172 हैं। कुल 1,40,85,110 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में कुल मौतें 1,92,311 हैं और एक्टिव केस 26,82,751 हैं।

देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 14,09,16,417 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बता दें कि देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। इस वजह से कई राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है और कई जगह कर्फ्यू लगाया गया है।

देश में ऑक्सीजन की भी कमी है, जिसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। फिर भी ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत चुकी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें