भारत और अमेरिका के साथ तनाव के बाद चीन की नई चाल, ताइवान को हड़पने की रच रहा साजिश

चीन (China) ने अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब कर लिए हैं। वह किसी न किसी देश के हिस्से को हड़पने की फिराक में रहता है। भारत और अमेरिका के साथ पंगा लेने के बाद चीन अब ताइवान (Taiwan) से उलझ रहा है।

Taiwan

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बहुत पहले ही संकेत दे दिया है कि ताइवान (Taiwan) पर कब्जा करने के लिए वह बल प्रयोग कर सकता है।

चीन (China) ने अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब कर लिए हैं। वह किसी न किसी देश के हिस्से को हड़पने की फिराक में रहता है। भारत और अमेरिका के साथ पंगा लेने के बाद चीन अब ताइवान (Taiwan) से उलझ रहा है। पिछले कई महीनों से चीन साउथ चाइना सी में ताइवान के खिलाफ प्लानिंग कर रहा है।

ताइवान पर कभी भी चीन का राज नहीं रहा, लेकिन वह उसे जबरदस्ती अपना हिस्सा बताता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बहुत पहले ही संकेत दे दिया है कि ताइवान (Taiwan) पर कब्जा करने के लिए वह बल प्रयोग कर सकता है। प‍िछले हफ्ते गुआंगडोंग में मरीन सैनिकों के मुख्यालय के दौरे में जिनपिंग ने सैनिकों से युद्ध की तैयारी करने को कहा था।

चीन ने बनाया नया ‘बायो सिक्योरिटी कानून’, जानें कब होगा लागू

तभी यह साफ हो गया था कि चीन ताइवान पर हमले की तैयारी करने लगा है। बता दें कि चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग गुआंगडोंग इलाके का दौरा किया और सेना के एक अड्डे पर मरीन सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। जाहिर है शी जिनपिंग का ये बयान उनकी बौखलाहट दिखाता है। दबाव बनाने के लिए एकबार फिर चीन अपनी पुरानी चाल चल रहा है।

लेकिन इस बार उसकी ये चाल उस पर भारी पड़ सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत की मौजूदा ताकत और तैयारी देखते हुए भारत के खिलाफ चीन जंग नहीं छेड़ सकता। चीन की बौखलाहट ताइवान (Taiwan) को लेकर ज्यादा है। उधर, ताइवान ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह भी चीन के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा। उसने अपनी सेना को युद्ध की परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

ये भी देखें-

विशेषज्ञों ने पहले ही आशंका जताई थी कि अमेरिका जब अपने यहां राष्ट्रपति चुनाव में बिजी होगा, उसी दौरान चीन ताइवान (Taiwan) पर हमला कर सकता है। लेकिन चीन ने ताइवान के खिलाफ कोई भी कदम उठाया तो ताइवान तो जवाब देगा ही, साथ ही पूरा विश्व भी युद्ध की आग में झुलस उठेगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें