छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगा नक्सली, CRPF जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। 10 जून को गश्त के दौरान CRPF की 195वीं बटालियन के जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। 10 जून को गश्त के दौरान CRPF की 195वीं बटालियन के जवानों ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सली पर दंतेवाड़ा के एक थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, 10 जून की सुबह CRPF के जवान पटेलपारा इलाके में गस्त के लिए निकले थे।

इस दौरान एक नक्सली (Naxali) जंगल में छिपकर बैठा था और जवानों को देखकर भागने लगा। जिसके बाद जवानों ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। सीआरपीएफ (CRPF) को एक अधिकारी के मुताबिक, 10 जून को दंतेवाड़ा जिले के पटेलपारा से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। जवानों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली DKMS का अध्यक्ष है। इस पर हत्या, आगजनी जैसे कई नक्सली मामले दर्ज हैं।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों की कायराना हरकत; वनकर्मियों से की मारपीट, दफ्तर में लगाई आग

बता दें कि प्रदेश में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं। प्रशासन द्वारा नक्सलियों पर जबरदस्त प्रहार का असर दिखने लगा है। कई बड़े नक्सली (Naxals) या तो घेर कर ढेर कर दिए गए हैं या फिर वे कानून के डर से सरेंडर कर रहे हैं। इससे पहले सुकमा जिले में जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली (Naxali) के पास से 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शख्स नक्सल गतिविधियों में शामिल था। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यह मामला जिले के चिंता गुफा थाना क्षेत्र का है, जहां डीआरजी (DRG) और एसटीएफ (STF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान इस नक्सली को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह नक्सली (Naxali) जवानों को आता देख कर भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें