छत्तीसगढ़: सर्चिंग के दौरान दो इनामी नक्सली धराए, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके कोंडागांव में सर्चिंग के लिए निकले पुलिस के जवानों को कामयाबी हाथ लगी है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया।

Naxals

सर्चिंग के दौरान जवानों ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके कोंडागांव में सर्चिंग के लिए निकले पुलिस के जवानों को कामयाबी हाथ लगी है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों में मनीराम कोर्राम और रायधार कश्यप शामिल हैं। दोनों गिरफ्तार नक्सली आमदई एलजीएस के सदस्य हैं।

Naxals
सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार नक्सली।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके कोंडागांव में सर्चिंग के लिए निकले पुलिस के जवानों को कामयाबी हाथ लगी है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी नक्सलियों (Naxals) को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों में मनीराम कोर्राम और रायधार कश्यप शामिल हैं। दोनों गिरफ्तार नक्सली आमदई एलजीएस के सदस्य हैं। इन पर प्रशासन की ओर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक इन दोनों नक्सलियों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और मर्दापाल से डीआरजी के जवान बेचा,तुमड़ीवाल के जंगलों में लगातर दो दिन से सर्चिंग कर रहे थे। सर्चिंग के दौरान कोट्मेटा के जंगल में छिपे दोनों नक्सलियों (Naxals) को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों नक्सलियों पर मर्दापाल थाने में एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें चुनाव के दौरान मतपेटी लूटना, मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या के अलावा गांव में लूटपाट करने जैसे मामले शामिल हैं।

मनीराम कोर्राम पिछले दस साल नक्सली संगठन से जुड़ा था। वहीं, रायधार कश्यप जनमिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सलियों के साथ काम कर रहा था। दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी से पुलिस बल को काफी राहत मिली है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है की पकड़े गए नक्सलियों (Naxals) से पूछताछ में नक्सली संगठन की गतिविधियों की कई अहम जानकारी मिल सकती है।

पढ़ें: नक्सलियों के गढ़ में घुसकर उनका खात्मा करेगी CRPF

कश्मीर पर एस जयशंकर ने अमेरिकी सीनेटर को लिया आड़े हाथों, कहा- चिंता मत कीजिए, एक लोकतांत्रिक देश इसे सुलझा लेगा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें