छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, बंदूक और हैंड ग्रेनेड बरामद

जिले में नक्सलियों (Naxalite) की मौजूदगी को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद डीआरजी (DRG) के जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। जिले में नक्सलियों (Naxalite) की मौजूदगी को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद डीआरजी (DRG) के जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

Naxalite
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। जिले में नक्सलियों (Naxalite) की मौजूदगी को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद डीआरजी (DRG) के जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, 15 फरवरी की शाम को जहां मुठभेड़ हुई वह स्थान कैम्प से 15 किमी दूर था। नक्सलियों के साथ डीआरजी जवानों की हुई मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। शव के साथ ही बंदूक भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी की टीम को तैयार कर ऑपरेशन के लिए भेजा गया। अन्य जवान भी सर्चिंग के लिए निकल पड़े। 15 फरवरी की शाम करीब 4.30 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। दोनों और से गोलीबारी शुरू हो गई। कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की और भाग गए। इधर जवानों ने आसपास सर्चिंग की तो एक नक्सली (Naxalite) का शव बरामद हुआ। साथ ही एक भरमार बंदूक, हैंड ग्रेनेड और नक्सली पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ।

जवान आसपास के इलाके की सर्चिंग कर देर रात कैम्प लौट आए। 16 फरवरी को मारे गए नक्सली (Naxalite) के शव को जिला मुख्यालय लाया गया। इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त हो गई है। नक्सली की पहचान माड़वी सुक्का मिलिशिया कमांडर पेंटापाड के रूप में हुई है। एसपी शलभ सिन्हा के अनुसार, मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) मारा गया है। साथ ही ग्रेनेड और पिट्ठू बैग भी बरामद हुआ है। मारे गए नक्सली से संबंधित अन्य जानका​रियां भी जुटाई जा रही हैं।

पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की, भारत ने दिया ये जवाब…

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें