छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला सुकमा जिले का है। यहां 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

Naxalites

सुकमा के दोरनापाल थाना क्षेत्र से 2 नक्सलियों (Naxalites) और कुकानार थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबल के जवान नागलगुड़ा और कामापेदागुड़ा गांव की ओर गश्त पर गए थे। 

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ताजा मामला सुकमा जिले का है। यहां 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुकमा के दोरनापाल थाना क्षेत्र से 2 नक्सलियों (Naxalites) और कुकानार थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सली हमला, फेंका ग्रेनेड और की फायरिंग

दरअसल सुरक्षाबल के जवान नागलगुड़ा और कामापेदागुड़ा गांव की ओर गश्त पर गए थे। इसी दौरान हाथ में धनुष बाण लिए 2 लोग भागने लगे। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करके जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सोड़ी देवा (26 वर्ष) और सोड़ी मुड़ा (28 वर्ष) बताया।

ये दोनों अरलमपल्ली पंचायत के मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करते हैं। वहीं तीसरे नक्सली को कुकानार थाना क्षेत्र के धनीकोड़ता गांव से पकड़ा गया। उसकी पहचान माड़वी हड़मा (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें