छत्तीसगढ़: संजय कुमार सिंह को बनाया गया DIG, झारखंड में 8 साल तक नक्सलियों पर कसी नकेल

संजय कुमार सिंह को DIG बनाकर छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात किया जाएगा। इसके बाद वह नक्सल प्रभावित इलाकों से नक्सलियों को मिटाने की रणनीति बनाएंगे।

Sanjay Kumar Singh

कमांडेंट संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) का पैतृक घर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जमालपुर में है। उनके डीआईजी बनने पर यहां खुशी का माहौल है। संजय कुमार सिंह का जन्म जमालपुर में ही 11 जुलाई 1968 को हुआ था।

रायपुर: झारखंड में नक्सलवाद की कमर तोड़ने वाले तेज तर्रार सीआरपीएफ के कमांडेंट संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) को छत्तीसगढ़ में DIG बनाया गया है।संजय कुमार सिंह के कार्यकाल में कई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे और कई ने सरेंडर किया था। मुसाबनी 193 बटालियन में बतौर कमांडेंट रहे संजय ने गुराबंदा जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान खूंखार नक्सली सुपाई टुडु भी इनके डर से इलाके से भाग गया था।

संजय कुमार सिंह को DIG बनाकर छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात किया जाएगा। इसके बाद वह नक्सल प्रभावित इलाकों से नक्सलियों को मिटाने की रणनीति बनाएंगे।

कमांडेंट संजय कुमार सिंह का पैतृक घर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जमालपुर में है। उनके डीआईजी बनने पर यहां खुशी का माहौल है।

Covid 19: भारत में बीते 24 घंटे में आए 16,375 नए मामले, दिल्ली में हालात बेहतर

संजय कुमार सिंह का जन्म जमालपुर में ही 11 जुलाई 1968 को हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी जमालपुर से ही की। संजय ने 30 जून 1993 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बतौर सहायक कमांडेंट ज्वाइन की थी।

संजय कुमार सिंह 7 सालों तक जम्मू कश्मीर में भी तैनात रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के लाल चौक और जवाहर टनल जैसी संवेदनशील जगहों पर भी नेतृत्व किया है।

इसके बाद वह 8 सालों तक झारखंड में नक्सलियों के छक्के छुड़ाते रहे। वह झारखंड के बरही में 203 कोबरा बटालियन के कमांडेंट रहे। उन्होंने सारंडा जंगल, लातेहार ,बूढ़ा पहाड़, पलामू ,जमशेदपुर आदि में कई नक्सल विरोधी अभियान चलाए और उनमें सफलता भी पाई।

संजय कुमार सिंह को अपनी 27 साल की सेवा के दौरान कई पुरस्कार मिले हैं। इनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन्हें 26 जनवरी 2018 को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें