छत्तीसगढ़: कांकेर में 8 लोगों की हत्या के आरोपी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर, दोनों पर प्रशासन ने रखा था 7 लाख का इनाम

नक्सली जयसिंह की पत्नी सन्नी के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। महिला नक्सली सन्नी प्लाटून नंबर 17 की सदस्य थी। उसको साल 2014 में जिला बीजापुर में डीवीसी नागेश ने सीएनएम सदस्य बनाया था।

Naxalites

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 8 ग्रामीणों की हत्यारोपी इनामी नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक के समक्ष नक्सली विचारधारा से तंग आकर सिकसोडो एरिया के डिप्टी कमांडर जयसिंह ने अपनी पत्नी सन्नी के साथ सरेंडर किया है। इसके अलावा ये दोनों बाहरी नक्सलियों के दबाव में स्थानीय नक्सलियों (Naxalites) से ग्रामीणों की हत्या करवाने जैसी घटनाओं से भी नाराज हो गये थे।  क्योंकि नक्सली नेताओं के फरमान के कारण ये लोग चाह कर भी अपने जानने वालों को बचा नहीं पाते थे। ऐसे में एक तरफ पुलिस की गोली का खौफ तो दूसरी तरफ बड़े नक्सलियों के अविश्वास का डर इन्हें सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों ने तोड़े 5 नक्सली स्मारक

गौरतलब है कि नक्सली जयसिंह पर 5 लाख रुपये और उसकी पत्नी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों ही नक्सलियों (Naxalites) पर कई नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप है। इनके सरेंडर से उत्साहित एसपी एमआर अहिरे ने बताया कि जो स्थानीय लोग मजबूरी में नक्सली संगठन में जुड़ काम रहे हैं वे वापस आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। पुर्नवास नीति के तहत पुलिस उन्हें पूरी मदद करेगी।

एसपी एमआर अहिरे के अनुसार, इस नक्सली दंपति को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10-10 हजार रुपये कैश दिए गए हैं साथ ही शासन से मिलने वाली सहायता दी जाएगी। एसपी के अनुसार, सरेंडर करने वाले दोनों नक्सलियों (Naxalites) पर हत्या, हत्या का प्रयास, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जैसे कई मामलों में शामिल होने का आरोप है।

एसपी के अनुसार, नक्सली जयसिंह कोमरा उर्फ दरबारी को साल 2011 में नक्सली कमांडर विकास ने दलम में भर्ती किया था। जयसिंह साल 2012 से 2017 तक किसकोडो एलओएस सदस्य और उत्तर बस्तर डिवीजन मेडिकल टीम सदस्य रहा। साल 2017 से अब तक किसकोडो एरिया कमेटी सदस्य और किसकोडो एलओएस उप कमांडर के रूप में कार्यरत था। सरेंडर करने वाले नक्सली जयसिंह कोमरा उर्फ दरबारी पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 16 नक्सली वारदातों में शामिल होने का आरोप है। 8 हत्या सहित कई मुठभेड़ में भी जयसिंह पर शामिल होने का आरोप है।

नक्सली जयसिंह की पत्नी सन्नी के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। महिला नक्सली सन्नी प्लाटून नंबर 17 की सदस्य थी। उसको साल 2014 में जिला बीजापुर में डीवीसी नागेश ने सीएनएम सदस्य बनाया था। साल 2016 में उत्तर बस्तर डिवीजन कांकेर के किसकोडो एरिया कमेटी में शामिल हुई।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें