छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने रची साजिश, IED ब्लास्ट में हेड कांस्टेबल शहीद, एक जवान घायल

जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी दौरान वह IED की चपेट में आ गए। नक्सलियों (Naxalites) ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये IED प्लांट की थी।

Naxal Violence

सांकेतिक तस्वीर।

जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी दौरान वह IED की चपेट में आ गए। नक्सलियों (Naxalites) ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये IED प्लांट की थी।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बीजापुर जिले का है। यहां IED ब्लास्ट की चपेट में आकर मंगलवार को जिला पुलिस बल के हेड कांन्सटेबल थलेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए और एक कांस्टेबल कमल ठाकुर घायल हो गए।

मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। शहीद के पार्थिव शरीर को अभी जिला मुख्यालय नहीं लाया गया है। घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने की है।

Cyclone Tauktae: महाराष्ट्र के बाद गुजरात में ‘ताउते’ ने मचाई भारी तबाही, राजस्थान में भी दिखा सकता है असर

मिली जानकारी के मुताबिक, जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी दौरान वह IED की चपेट में आ गए। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये IED प्लांट की थी।

बता दें कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली संगठन बौखलाए हुए हैं। अब तक हुई कार्रवाई में कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। यही वजह है कि नक्सली संगठन बौखलाहट में सुरक्षाबलों के जवानों पर हमला करने की साजिश रचते रहते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें