छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों ने बाजार में की गोलीबारी, पुलिस का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण घायल

कांकेर के ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया और एक ग्रामीण घायल हो गया।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के कांस्टेबल सुकलुराम दुग्गा नक्सलियों (Naxalites) की गोलीबारी में शहीद हो गए। वह शाम करीब 4 बजे सालियापाड़ा ग्रामीण बाजार गए थे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कांकेर का है।

कांकेर के ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया और एक ग्रामीण घायल हो गया। ये जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के कांस्टेबल सुकलुराम दुग्गा नक्सलियों (Naxalites) की गोलीबारी में शहीद हो गए। वह शाम करीब 4 बजे सालियापाड़ा ग्रामीण बाजार गए थे।

झारखंड: गिरिडीह पुलिस ने नक्सिलयों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, पेट्रोलिंग के दौरान जब्त किया 20 किलो विस्फोटक

गोलीबारी में कांस्टेबल सुकलुराम दुग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हुआ है। उसके कंधे में गोली लगी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें