छत्तीसगढ़: जगदलपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, डीआरजी का जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर में नक्सल आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज भैरमगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

IED

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर में नक्सल आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर में नक्सल आईईडी (IED) की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, जवान को हल्की चोटें आई हैं। घटना 2 मार्च की देर शाम भैरमगढ़ क्षेत्र के दरिया भूमि के पास की है।

IED
सांकेतिक तस्वीर।

बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल के अनुसार, नक्सलियों ने जांगला थाना क्षेत्र के हिंगुम गांव के सरपंच रविन्द्र फरसा की 1 मार्च को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव गांव से बाहर ले जाने पर पाबंदी लगा दी थी। नक्सलियों के डर से वहां का कोई भी व्यक्ति थाने तक नहीं पहुंच पा रहा था। किसी तरह कुछ ग्रामीणों ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसके बाद 1 मार्च की शाम को जवानों की एक टीमों को डॉक्टरों के साथ गांव भेजा गया था। गांव में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जवानों की टीम जब वापस भैरमगढ़ लौट रही थी, इसी दौरान बिरिया भूमि गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) में ब्लास्ट हो गया।

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो उग्रवादी, आतंकवादी संगठन KCP से है दोनों का संबंध

आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान जयदेव नेगी घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। इससे पहले, सुकमा जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने अलग-अलग जगहों पर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 29 फरवरी को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलोमकोंटा गांव में मुचाकी हिड़मा और चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव में माड़वी उर्रा की नक्सलियों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की 28 फरवरी की रात हत्या की थी। दोनों शवों को 29 फरवरी को बरामद किया गया।

<

p style=”text-align: justify;”>बता दें कि नक्सली आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का मुखबिर होने का इल्जाम लगाकर वे निर्दोष गांव वालों के साथ मार-पीट करते हैं और उनकी हत्या कर देते हैं। हालांकि, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें