छत्तीसगढ़: बीते 2 सालों में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 120 नक्सली ढेर, 54 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीते 2 सालों में 120 नक्सली मारे गए हैं और 54 जवान शहीद हुए हैं।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

साहू ने ये भी बताया कि इस दौरान 120 नक्सली (Naxalites) मारे गए और 659 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 28.88 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दी जानी थी, जिसमें से 26.63 करोड़ रुपये की राशि का वितरण कर दिया गया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीते 2 सालों में 120 नक्सली मारे गए हैं और 54 जवान शहीद हुए हैं। ये जानकारी छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक नक्सली (Naxalites) हिंसा में 54 सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई है। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 18 जवान भी शामिल हैं।

Coronavirus: देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए 16,738 नए केस

साहू ने ये भी बताया कि इस दौरान 120 नक्सली मारे गए और 659 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 28.88 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दी जानी थी, जिसमें से 26.63 करोड़ रुपये की राशि का वितरण कर दिया गया है।

मंत्री ने ये भी बताया कि राज्य के 36 शहीद पुलिस जवानों में से 29 जवानों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई है। साहू ने बताया कि 2019 में 79 नक्सली मारे गए और 315 नक्सलियों ने सरेंडर किया। वहीं 2020 में 41 नक्सली मारे गए और 344 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें