छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलवाया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नीलवाया गांव के जंगल में नक्सली (Naxalites) गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद सोमवार रात डीआरजी के लगभग 40 जवान ऑपरेशन के लिए निकले।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले का है। यहां सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली (Naxalites) को ढेर कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलवाया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी का सदस्य कोसा उर्फ गोन्चे मारा गया। इस नक्सली पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

फिर शुरू हुआ प्रवासी मजदूरों का संकट, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लौटने लगे लोग

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि नीलवाया गांव के जंगल में नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद सोमवार रात डीआरजी के लगभग 40 जवान ऑपरेशन के लिए निकले। ये जवान जब आज सुबह नीलवाया गांव के करीब पहुंचे, तो नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब हमारे जवान नक्सलियों पर भारी पड़ने लगे तो नक्सली भाग खड़े हुए। इस दौरान जब मौके पर तलाशी ली गई तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। इसके अलावा 9 एमएम की एक पिस्टल, एक भरमार बंदूक, बारूदी सुरंग और अन्य नक्सली सामान भी बरामद किया गया है।

मारा गया नक्सली कई घटनाओं में शामिल था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें