छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान का असर, एक-एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

ये नक्सली (Naxalites) दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी में बीते कई सालों से सक्रिय थे। इन्होंने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है।

Naxalites

ये नक्सली (Naxalites) दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी में बीते कई सालों से सक्रिय थे। इन्होंने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उन्हें 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी है।

दंतेवाड़ा: नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अभियान जारी है। ताजा मामला दंतेवाड़ा का है। यहां लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 3 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से 2 नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।

ये नक्सली (Naxalites) दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी में बीते कई सालों से सक्रिय थे। इन्होंने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उन्हें 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी है।

नक्सलियों का नाम बोधघाट LGS सदस्य टोक्का उर्फ लखेश्वर तोलवू, मिलिशिया कमांडर हड़मा कमलू व मिलिशिया सदस्य अर्जुन फरसा है। टोक्का और हड़मा पर 1-1 लाख रुपए का इनाम है।

गलवान घाटी में शहीद जवानों की बहादुरी को देश हमेशा याद रखेगा- सेना प्रमुख

पुलिस ने बताया कि ये नक्सली खोखली विचारधारा से तंग आ गए थे, इसलिए इन्होंने लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किया। इन नक्सलियों के सरेंडर को दंतेवाड़ा पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जून 2020 में दंतेवाड़ा पुलिस ने लोन वर्राटू अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान से प्रभावित होकर अब तक 98 इनामी सहित कुल 371 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें