Chhattisgarh: दंतेवाड़ा से इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर हमला और हत्या जैसी संगीन वारदातों में रही है शामिल

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपए की इनामी महिला नक्सली (Woman Naxalite) को गिरफ्तार किया है।

Woman Naxalite

गिरफ्तार महिला नक्सली।

गिरफ्तार महिला नक्सली (Woman Naxalite) पर पुलिस (Police) जवानों पर फायरिंग, हथियार लूटने और हत्या से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। यह नक्सली मलंगिर एरिया कमेटी की सदस्य है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपए की इनामी महिला नक्सली (Woman Naxalite) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला नक्सली (Woman Naxal) मलंगिर एरिया कमेटी की सदस्य है। वह इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी।

जानकारी के मुताबिक, 231वीं वाहिनी CRPF कमांडेंट सुरेंद्र कुमार को महिला नक्सली के NMDC अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने की सूचना मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में चेकिंग शुरू की तो वार्ड से उठकर एक महिला भागने लगी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान नंदे ताती के रूप में हुई है। वह दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पटेल पारा की रहने वाली है। महिला नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि SP अभिषेक पल्लव ने की है।

इस महिला नक्सली (Woman Naxalite) पर पुलिस जवानों पर फायरिंग और हथियार लूटने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला नक्सली जुलाई, 2014 में ग्राम अचेली-तनेली के जंगल में पुलिस टीम पर हमला करने और हथियार लूटने की घटना में शामिल थी।

ये भी देखें-

वह जुलाई, 2015 में नहाड़ी मुंडीपारा के जंगल में पुलिस पर हमला, फायरिंग, हथियार लूटने और दिसंबर, 2015 में अरबे बंडीपारा के ग्रामीण हड़मा राम मड़कमा की पुलिस मुखबिरी के संदेह में हत्या की वारदात में शामिल थी। इसके अलावा, अप्रैल, 2016 ग्राम मार्डेदा के पहले अरबे पहाड़ी के बीच रोड खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने में भी इस महिला नक्सली का हाथ था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें