छत्तीसगढ़: सुकमा में CRPF अधिकारी ने खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

CRPF अधिकारी ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। शिवानंद कर्नाटक के रहने वाले थे।

CRPF

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CRPF के जवानों ने बुधवार सुबह गोली चलने की आवाज सुनी। जब ये जवान शिवानंद की बैरक में पहुंचे, तो वहां शिवानंद मृत पड़े थे।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली।

अधिकारी ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। ये जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। पुलिस के मुताबिक जिले के गादीरास थाना परिसर में सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के सहायक उप निरीक्षक के शिवानंद (49) ने गोली मारकर सुसाइड कर ली। उन्होंने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मारी।

ये भी पढ़ें- COVID-19: देश में कोरोना के मामले पहुंचे 50 लाख के पार, 24 घंटे में आए 90,123 नए केस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CRPF के जवानों ने बुधवार सुबह गोली चलने की आवाज सुनी। जब ये जवान शिवानंद की बैरक में पहुंचे, तो वहां शिवानंद मृत पड़े थे।

शिवानंद कर्नाटक के रहने वाले थे। हालांकि अभी तक सुसाइड करने की वजह नहीं पता लग सकी है और किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शिवानंद के परिजनों को जानकारी दे दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ एक नक्सल प्रभावित राज्य है।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें