छत्तीसगढ़ : CRPF के कमांडो हरजीत सिंह ने गोली मारकर सुसाइड की, मचा हड़कंप

खबर है कि जवान को खुद को गोली मारकर सुसाइड की। अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं लग पाया है। लेकिन इस मामले की जानकारी अधिकारियों से मिली है।

Harjit Singh

सांकेतिक तस्वीर

सुकमा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान CRPF के 206 कोबरा बटालियन के जवान हरजीत सिंह (40) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने सुसाइड कर ली है। खबर है कि जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की।

अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं लग पाया है। लेकिन इस मामले की जानकारी अधिकारियों से मिली है। सुकमा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवान हरजीत सिंह (40) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे, यहां जानें सब कुछ

अधिकारियों ने बताया कि फोर्स के जवान ड्यूटी पर थे, तभी हरजीत सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

जवानों को जैसे ही इस बात की खबर लगी, तो वह हरजीत सिंह को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं, गोली गलती से तो नहीं चली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरजीत सिंह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें