छत्तीसगढ़: बीजापुर से दो नक्सली धराए, कई वारदातों में रहे हैं शामिल

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जिला और कोबरा 204 की संयुक्त बटालिन ने दो नक्सलियों  (Naxalites) को गिरफ्तार किया।

Naxalites

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जिला और कोबरा 204 की संयुक्त बटालिन ने दो नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जिला और कोबरा 204 की संयुक्त बटालिन ने दो नक्सलियों  (Naxalites) को गिरफ्तार किया। दोनों नक्सली बीजापुर जिले में हुई कुछ नक्सली घटनाओं में सक्रिय रहे हैं। ये दोनों लंबे समय से नक्सली संगठन में काम कर रहे थे। इनके खिलाफ बीजापुर थाने में स्थायी वारंट लंबित था।

Naxalites
बीजापुर से गिरफ्तार नक्सली।

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जिला और कोबरा 204 की संयुक्त बटालिन ने दो नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया। दोनों नक्सली बीजापुर जिले में हुई कुछ नक्सली घटनाओं में सक्रिय रहे हैं। ये दोनों लंबे समय से नक्सली संगठन में काम कर रहे थे। इनके खिलाफ बीजापुर थाने में स्थायी वारंट लंबित था। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, कोबरा 204 कमांडेंट प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में 24 दिसंबर को थाना बासागुड़ा से जिला बल, बस्तर बटालियन औप कोबरा 204 की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल अभियान के तहत सर्चिंग और नक्सली वारंटियों की तलाश में सुरनार, नेण्ड्रा, गोटटूम की ओर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान संयुक्त टीम ने गोटटूम नेण्ड्रा से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मडकम हुंगा उर्फ करटामी हुंगा बताया। गिरफ्तार मडकम हुंगा ने मिलिशिया संगठन सदस्य होने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही दूसरे संदिग्ध बंजाम मासा ने भी पूछताछ के दौरान नक्सल संगठन भूमकाल मिलिशिया का सदस्य होने की बात स्वीकार की। ये दोनों ही बीजापुर के बासागुड़ा थाना के साकिन गोटटुम का रहने वाले हैं। दोनों के विरूद्ध बासागुड़ा थाना में एक-एक स्थाई वारंट लंबित है।

दोनों नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तारी के बाद थाना बासागुडा में विधिवत कार्यवाही उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला अत्यंत नक्सल ग्रस्त है। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बल सघन कार्रवाई कर रहे हैं। नक्सलियों (Naxalites) की धर-पकड़ लगातार हो रही है। इसके साथ ही यहां लोगों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। जिसके प्रभाव से यहां लगातार नक्सली आत्मसमर्पण के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं।

पढ़ें: मुंगेर में महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली चढ़े STF के हत्थे, 11 सालों से थे फरार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें