छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने भांसी और बचेली के बीच ट्रेन को पटरी से उतारा, जवानों ने यात्रियों को किया रेस्क्यू

ताजा मामला ये है कि नक्सलियों (Naxalites) ने भांसी और बचेली के बीच ट्रेन को पटरी से उतार दिया। इस बात की जानकारी दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है।

Naxalites

इस बात की जानकारी दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है। इस दौरान 30 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है और सभी सुरक्षित हैं। DRG के जवानों ने इन यात्रियों को रेस्क्यू किया है।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल (Naxalites) विरोधी अभियानों के बावजूद नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला ये है कि नक्सलियों ने भांसी और बचेली के बीच ट्रेन को पटरी से उतार दिया।

इस बात की जानकारी दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है। इस दौरान 30 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है और सभी सुरक्षित हैं। DRG के जवानों ने इन यात्रियों को रेस्क्यू किया है।

दंतेवाड़ा के एसपी ने ये भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। सभी रेल यात्री सुरक्षित हैं।

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के कैंप पर नक्सली हमला, फेंका ग्रेनेड और की फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नक्सलियों ने ट्रेन रोकी, उसमें महिला नक्सली भी शामिल थीं और उनके पास वाकी-टॉकी था। नक्सलियों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद के पर्चे दिए हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने ट्रेन पर भी ये पर्चे चिपकाए, जिसमें भारत बंद की बात लिखी हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें