नियंत्रण रेखा पर इस साल 5100 बार तोड़ा गया सीजफायर, 24 जवानों की शहादत समेत 36 जानें गईं

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 2020 में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में 36 जानें गई हैं, इसमें 24 जवानों की शहादत भी है।

Ceasefire

फाइल फोटो।

इस साल सीजफायर (Ceasefire) में 130 लोग घायल हुए हैं। अगर इस साल का औसत निकाला जाए तो पाकिस्तान ने हर रोज करीब 14 बार सीजफायर तोड़ा है।

जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर इस साल बीते 18 सालों में सबसे ज्यादा बार सीजफायर (Ceasefire) का उल्लंघन हुआ है। इस बार नियंत्रण रेखा पर 5100 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है और 36 जानें गई हैं।

सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 2020 में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में 36 जानें गई हैं, इसमें 24 जवानों की शहादत भी है।

इस साल सीजफायर (Ceasefire) में 130 लोग घायल हुए हैं। अगर इस साल का औसत निकाला जाए तो पाकिस्तान ने हर रोज करीब 14 बार सीजफायर तोड़ा है।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में खूब दिख रहा है लोन वर्राटू अभियान का असर, 7 लाख के इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि साल 2019 में भारत-पाक सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन की 3289 घटनाएं हुई हैं, इनमें 1565 बार सीजफायर उल्लंघन अगस्त 2019 के बाद हुआ। वहीं 2018 में सीजफायर उल्लंघन के कुल 2936 मामले हुए थे।

बता दें कि 2004 से 2006 तक सीमा पर एक भी गोली नहीं चली थी। क्योंकि उस दौरान संघर्ष विराम के समझौते का असर था। 2009 के बाद इन मामलों में तेजी आई।

लेकिन इस समय हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते को अपनी तरफ से लगभग खत्म कर दिया है। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 26 नवंबर 2003 में पाकिस्तान सरकार से संघर्ष विराम का समझौता किया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें