Irrfan Khan Dead: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान नहीं रहे

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया है। उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

Irrfan Khan

Irrfan Khan Dead: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया है। उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इरफान खान की मृत्यु की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक के लहर दौड़ गई है।

COVID-19: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 31,000 के पार, 1000 से अधिक लोगों की मौत

साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। बीमारी के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की थी।  खराब स्वास्थ्य की वजह से इस फिल्म का प्रमोशन वो नहीं कर पाए थे।

बता दें कि इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की कुछ दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें