बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली संजय मरांडी गिरफ्तार

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला जमुई जिले का है। यहां से हार्डकोर नक्सली संजय मरांडी उर्फ बोदा मरांडी को गिरफ्तार किया गया है।

Sanjay Marandi

चरका पत्थर थाना इलाके के तेतरिया जंगल में जवानों को बुधवार को सफलता मिली और नक्सली (Naxalites) को गिरफ्तार कर लिया गया। अब नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला जमुई जिले का है। यहां से हार्डकोर नक्सली संजय मरांडी उर्फ बोदा मरांडी को गिरफ्तार किया गया है।

ये नक्सली जमुई और झारखंड में कई जगह नक्सली (Naxalites) वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस काफी समय से इस नक्सली की तलाश कर रही थी।

अमेरिकी एडमिरल ने भारत के साथ दोस्ती पर जताई खुशी, लेकिन भारत-चीन के रिश्तों में खटास को लेकर चिंतित

दरअसल जुमई के एसपी को सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चरका पत्थर थाना इलाके के तेतरिया जंगल में जवानों को बुधवार को सफलता मिली और नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। अब नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

जिले के एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, नक्सल सेल की टीम और कोबरा 207 के जवान शामिल थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें