Bihar: मधुबन धमाके में शामिल नक्सली पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार

2005 में हुए मधुबन धमाके में शामिल नक्सली झिगनलाल पासवान को बलुआजुल फेकराबाद पंचायत से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar

005 में हुए मधुबन धमाके में शामिल नक्सली झिगनलाल पासवान को बलुआजुल फेकराबाद पंचायत से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण जिले के बलुआजुल फेकराबाद से पताही और मधुबन एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। 2005 में हुए मधुबन धमाके में शामिल नक्सली झिगनलाल पासवान को बलुआजुल फेकराबाद पंचायत से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar
2005 में हुए मधुबन धमाके में शामिल नक्सली गिरफ्तार

Bihar के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार इस नक्सली से अभी पूछताछ चल रही है। छापेमारी अभियान में शामिल थानाध्यक्ष विकास तिवारी और मधुबन एसएसबी के कंपनी कमांडेंट जगत सिंह के मुताबिक, साल 2005 में करीब 300 की संख्या में प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े महिला-पुरुष नक्सलियों ने मधुबन थाने पर हमला बोला दिया था। जिसमें बीएमपी के दो जवान नक्सलियों से लड़ते हुए थाने में ही शहीद हो गए थे। कई अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे। उसी दिन नक्सलियों ने एक साथ मधुबन में बैंक, बाजार और उस समय के पूर्व मंत्री सह शिवहर सांसद सीताराम सिंह के आवास को भी निशाना बनाया था।

इस घटना को लेकर मधुबन थाने में मामला दर्ज किया गया था। उसी रोज नक्सलियों पर फेनहारा थाना क्षेत्र के चमैनिया गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ को लेकर मामला भी दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष विकास तिवारी के अनुसार, झिगनलाल पासवान थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है। उससे मिलने वाले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, Bihar के जमुई जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के 215 A के जवानों के सयुक्त प्रयास से एक कुख्यात नक्सली (Naxalite) की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मुंशी हेम्ब्रम है जो सोनो थाना के भेलवा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं। ये पूरी घटना 13 अक्टूबर की रात की है। पुलिस को खूफिया सूत्रों से पता चला कि हार्डकोर नक्सली (Naxalite) मुंशी हेम्ब्रम चंद्रमंडीह थाने के गेंदुआडीह गांव में देखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुई पुलिस ने सीआरपीएफ 215 A बटालियन की टुकड़ी के साथ एक संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। करीब रात में जब पुलिस गेंदुआडीह गांव के एक घर में तलाशी कर रही थी वहीं नक्सली हेम्ब्रम पकड़ा गया।

पढ़ें: जानिए Indian Army के उन रेजीमेंट के बारे में जिनके नाम से ही कांपते हैं दुश्मन

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें