बिहार: जमुई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, हार्डकोर नक्सली ब्रह्मदेव राणा गिरफ्तार, CRPF के काफिले पर किया था हमला

ब्रह्मदेव राणा पर CRPF के काफिले पर हमला करने का आरोप है। इसके बाद से ही ये नक्सली फरार चल रहा था। बता दें कि जमुई के बरहट थाना में नक्सली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली ब्रह्मदेव राणा (Brahmadev Rana) बरहट थाना क्षेत्र के अंबाटोला गांव का है। वह हार्डकोर नक्सली पिंटू राणा गिरोह का सक्रिय सदस्य है।पुलिस ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि ब्रह्मदेव राणा अपने साथियों के साथ बरहट में है।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच जमुई से एक बड़ी खबर सामने आई है। हार्डकोर नक्सली ब्रह्मदेव राणा (Brahmadev Rana) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बुधवार को हुई है।

ब्रह्मदेव राणा पर CRPF के काफिले पर हमला करने का आरोप है। इसके बाद से ही ये नक्सली (Naxalites) फरार चल रहा था। बता दें कि जमुई के बरहट थाना में नक्सली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

झारखंड: लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर उदय उरांव गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, नक्सली ब्रह्मदेव राणा (Brahmadev Rana) बरहट थाना क्षेत्र के अंबाटोला गांव का है। वह हार्डकोर नक्सली पिंटू राणा गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

पुलिस ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि ब्रह्मदेव राणा अपने साथियों के साथ बरहट में है। इसके बाद एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। बरहट थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने जानकारी दी है कि नक्सली को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें