बिहार: जमुई में नक्सली बड़े स्तर पर कर रहे थे अफीम की खेती, जवानों ने की नष्ट

बिहार में नक्सलवाद (Naxalites) को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बुधवार को चकाई पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

जवानों ने बोंगी पंचायत के जंगली इलाकों में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। इस बारे में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने जानकारी दी है।

जमुई: बिहार में नक्सलवाद (Naxalites) को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बुधवार को चकाई पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

जवानों ने बोंगी पंचायत के जंगली इलाकों में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा की जा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। इस बारे में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमें खुफिया इनपुट मिला था कि इस इलाके में नक्सली बड़े पैमाने पर अफीम की खेती कर रहे हैं।

यूपी: कासगंज में सनसनीखेज वारदात, शराब माफिया ने की सिपाही की हत्या; पुलिस ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया

इसके बाद जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की और ट्रैक्टर से अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। ये फसल करीब ढाई एकड़ में फैली हुई थी। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत एक करोड़ के करीब है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सक्रिय नक्सली नेता ङ्क्षपटू राणा और मतलू दूरी की देखरेख में स्थानीय लोगों के सहयोग से अफीम की खेती की जा रही थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें