बिहार: STF और पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 सैप जवानों की हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच STF और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 4 सैप जवानों की हत्या के आरोपी नक्सली जमील कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Naxalite

गिरफ्तारी के बाद इस नक्सली (Naxalite) से पूछताछ की जा रही है। नक्सली की गिरफ्तारी लड़ैयाटांड थाना के सराधी गांव से हुई है।पंचायत चुनाव से पहले इस नक्सली की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

मुंगेर: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच STF और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 4 सैप जवानों की हत्या के आरोपी नक्सली (Naxalite) जमील कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये नक्सली शीर्ष नक्सली नेता प्रवेश दा, सुरेश दा, नागेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा सहित कई बड़े कमांडरों जैसा वर्चस्व रखता था।

गिरफ्तारी के बाद इस नक्सली से पूछताछ की जा रही है। नक्सली की गिरफ्तारी लड़ैयाटांड थाना के सराधी गांव से हुई है।पंचायत चुनाव से पहले इस नक्सली की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की गई है।

बिहार: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिलेगी रफ्तार, बिछेगा सड़कों का जाल

एएसपी अभियान राजकुमार राज ने बताया कि नक्सली जमील लकड़हारों से लेवी वसूलता था और नक्सलियों के शीर्ष नेता सुरेश कोड़ा और नारायण कोड़ा को पहुंचाता था।

ये नक्सली कई युवाओं को नक्सली संगठन में भर्ती करवा चुका है। उस पर बरियारपुर और लखीसराय थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें