बिहार: जमुई में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 सालों से फरार नक्सली सेक्शन कमांडर गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के जमुई जिले में पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के खिरिया जंगल में छापेमारी कर दस सालों से फरार नक्सली (Naxalite) सेक्सन कमांडर को गिरफ्तार किया है।

Naxalite

जमुई में 10 सालों से फरार नक्सली सेक्शन कमांडर गिरफ्तार।

नक्सली (Naxalite) सपन ईस्टन रिजनल ब्यूरो सेंट्रल कमेटी के सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग दा के दस्ते का सदस्य है। सपन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

बिहार (Bihar) के जमुई जिले में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुलिस (Police) को एक बार सफलता हाथ लगी है। 27 जुलाई को पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के खिरिया जंगल में छापेमारी कर दस सालों से फरार नक्सली (Naxalite) सेक्सन कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली सेक्शन कमांडर का नाम सपन मांझी उर्फ तालो संथाल उर्फ बोरेन बताया जा रहा है।

वह चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि जिले के एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने की है। गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) के खिलाफ जमुई के बरहट, सोनो तथा खैरा थाना में कुल आठ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा झारखंड के भी कई थानों में उसके खिलाफ नक्सली मामले दर्ज हैं।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए 43,654 नए केस, राजधानी दिल्ली में 2 मरीजों की मौत

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि खिरिया जंगल में कुछ नक्सली लेवी की राशि वसूलने आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने खिरिया जंगल में छापेमारी कर एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक, नक्सली (Naxalite) सपन ईस्टन रिजनल ब्यूरो सेंट्रल कमेटी के सदस्य विवेक उर्फ प्रयाग दा के दस्ते का सदस्य है। सपन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। पूछताछ में उसने शीर्ष नक्सली अरविंद यादव, प्रवेश दा तथा पिंटू राणा के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस काम कर रही है।

ये भी देखें-

बता दें कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं। दो दिन पहले ही पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के कोड़ासी जंगल से नक्सली नेता अरविंद यादव के खास सहयोगी सिकंदरा राजाडीह निवासी बैधनाथ यादव को गिरफ्तार किया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें