बिहार: पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का कर रहा था प्लान, 10 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के गया जिले में पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी का प्लान कर रहे नक्सली (Naxalite) को पुलिस (Police) ने दबोच लिया।

Naxalite

इस नक्‍सली (Naxalite) की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली विनय यादव माओवादी संगठन के कोर कमेटी के सदस्यों से भी संपर्क रखता था।

बिहार (Bihar) के गया जिले में पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी का प्लान कर रहे नक्सली (Naxalite) को पुलिस (Police) ने दबोच लिया। जिले के गुरुआ थाना के अंतर्गत खैरी मोड़ के पास नक्सली विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल सेट बरामद किया गया।

शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने 18 अक्टूबर को यह जानकारी दी। इस नक्‍सली (Naxalite) की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। उनके मुताबिक, पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली विनय यादव माओवादी संगठन के कोर कमेटी के सदस्यों से भी संपर्क रखता था। उससे पूछताद में इस बात की पुष्टि हुई है।

Covid-19: भारत में बीते 24 घंटे में आए 14 हजार से ज्यादा नए केस, दिल्ली में एक मरीज की मौत

उन्होंने बताया कि यह नक्सली पंचायत चुनाव 2021 में अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को डरा धमका रहा था। पुलिस को इस बात की भी सूचना थी कि वह चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ‍िराक में है।

नक्सली के मूवमेंट की सूचना प्राप्त होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन और गुरुआ थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा एवं थाना सशस्त्र बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

इससे पहले कि नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता, पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। शेरघाटी डीएसपी ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में नक्सली ने कई अलग-अलग कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

ये भी देखें-

जानकारी के अनुसार, नक्सली विनय यादव जोगिया गांव का रहने वाला है। वह 10 सालों से फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नक्सली विनय कई वारदातों में संलिप्त था। उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह बच निकलता था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें