बिहार: जमुई से कुख्यात सिद्धू कोड़ा के दस्ते का नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों को पहुंचाता था हथियार

बिहार के जमुई जिले की चरकापत्थर पुलिस ने कई नक्सल कांड के आरोपी नक्सली (Naxalite) कैला यादव को एसएसबी (SSB) के सहयोग से दबोच लिया है।

Naxalite

नक्सली (Naxalite) को उसके घर बरमोरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के पास से कट्टा और नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है। वह कुख्यात सिद्धू कोड़ा और दिनेश पंडित के दस्ते के लिए काम कर रहा था।

बिहार (Bihar) के जमुई जिले में पुलिस (Police) को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ एक बार फिर सफलता मिली है। जिले की चरकापत्थर पुलिस ने कई नक्सल कांड के आरोपी नक्सली (Naxalite) कैला यादव को एसएसबी (SSB) के सहयोग से दबोच लिया है।

नक्सली को उसके घर बरमोरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के पास से कट्टा और नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) कैला यादव, कुख्यात सिद्धू कोड़ा और दिनेश पंडित के दस्ते में शामिल था।

मध्य प्रदेश: बालाघाट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

वह उन्हें भोजन सामग्री और हथियार पहुंचाने का काम करता था। साथ ही वह खैरा थाना में नक्सली घटना के दर्ज प्राथमिकी 24/2014 का भी आरोपी भी है। चरकापत्थर एसएचओ राजराम शर्मा ने नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ये भी देखें-

बता दें कि जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। आए दिन नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों की हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बना है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें